जौनपुर, मार्च 9 -- जौनपुर, संवाददाता। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने शहर के सुक्खीपुर स्थित एक लॉन में होली मिलन समारोह और रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में व्यापारियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और अतिथियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, जिला महामंत्री आशीष चौरसिया और नगर अध्यक्ष जयकृष्ण साहू सहित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंसू तथा विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट इंद्रानंदन सिंह और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. रामसूरत मौर्य समारोह में शामिल हुए। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि इस तरह के आ...