पीलीभीत, मार्च 10 -- पीलीभीत। संस्कृति संस्था की ओर से होली मिलन एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्ष सुधा अग्रवाल समेत अन्य ने सामाजिक कार्यों के लिए रानी पदमा चंद्रा को सम्मानित किया। कायक्रम में मधु कुमार ने कहा कि गायत्री परिवार के प्रवर्तक आचार्य श्रीराम शर्मा आचार्य ने भी कहा था कि 21वीं सदी नारी सदी होगी और आज महिलाएं परचम लहरा रही हैं। होली मिलन कार्यक्रम में सदस्यों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी और फूलों से होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। सचिव मधु कुमार ने सभी सदस्यों को पटका पहनाया। मधु कुमार, मीना बग्गा, अर्चना खंडेलवाल, अंजलि, कुमकुम, पूनम चंद्रा, नीता, उषा, साधना, मृदुला, तारा, सुमन गुप्ता, सुमन अशोक, नीलम आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...