रिषिकेष, मार्च 2 -- तीर्थनगरी और आसपास क्षेत्र में होली महोत्सव धूमधान से मनाया जा रहा है। विभिन्न संगठनों ने होली पर्व को लेकर होली मिलन समारोह आयोजित किए। जिनमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लोग झूमे और जमकर फूलों की होली खेली। सोमवार को प्रतीकनगर रायवाला में व्यापार सभा रायवाला एवं युवक मंगल दल द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वामी रसिक महाराज ने किया। उन्होंने कहा कि होली का पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और समरसता का संदेश देता है। कहा कि हमें रंगों की तरह अपने जीवन में भी विविधता और एकता को अपनाना चाहिए तथा युवाओं से सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन समाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.