फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 8 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में होली मिलन समारोह की धूम मची हुई है। विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में भाईचारे का संदेश दिया गया। साथ ही सामाजिक एकजुटता पर भी जोर दिया गया।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का होली मिलन समारोह पांचालघाट के निजी विद्यालय में आयोजित हुआ। इसमें महासभा के नए जिलाध्यक्ष के रूप में महेशपाल सिंह उपकारी की घोषणा की गयी। एक दूसरे से गले मिलकर होली की खुशियां बांटी गयीं। बुजुर्गों और युवाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। सभी लोगों ने गुझिया का भी आनंद लिया। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि जल्द ही जनपद में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। मुख्य अतिथि राघवेंद्र सिंह राजू ने कहा कि समाज की प्रगति...