मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- मुजफ्फरनगर। शहर में अनेक स्थानों पर सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई तथा एक दूसरे को गुलाल व फूलों की होली खेलकर शुभकामनाएं दी। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर मेन द्वारा रंग पर्व का आयोजन रेलवे स्टेशन स्थित एक बैंकट हॉल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, हर्षवर्धन जैन, अशोक सिंघल रहे। कार्यक्रम में फूलों की होली और सांस्कृतिक गीतों की धूम रही। कार्यक्रम में वीणा वादिनी म्यूजिकल पार्टी ने अपनी गीतों के द्वारा समा बांध दिया। इस अवसर पर वंदना शर्मा, मीनू गर्ग, डॉ. रश्मि विनायक, मंजूषा राठी, सुनीता शर्मा, अंजना कुशवाहा, मीना गुप्ता, प्रियंका शर्मा, सुनीता शाह, रूचि मित्तल, मनीषा गर्ग एवं श्वेता ...