रामपुर, मार्च 7 -- नगर के मोहल्ला भबबलपुरी आर्य समाज मंदिर पर गुरुवार की शाम को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इस समारोह में राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों सहित अन्य लोगों ने होली पर्व पर एक दूसरे को गले मिलकर शुभकामनाएं दी। आर्यसमाज मंदिर के बाहर आयोजित होली मिलन समारोह में स्कूली छात्र छात्राओं ने देश भक्ति और धार्मिक गीत गाये, वही उपस्थित लोग होली के गीतों झूमे और एक दूसरे को बधाई दी। छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वही आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि होली प्रेम व भाईचारें का पर्व है। इस पर्व पर सभी गीले शिकवे दूर कर नई शुरुआत की जाती है। आगे कहा कि आगे भी भविष्य में प्रेम व भाई चारे के साथ होली मनाई जाती रहें ऐसी कामना की गई। आगे कहा कि यह पर्व प्रेम, एकता और सद्भाव का प्रतीक है। जो सामाजिक संबं...