फरीदाबाद, फरवरी 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। होली को अब एक सप्ताह से भी कम समय शेष रह गया है। ऐसे में स्मार्ट सिटी की विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं द्वारा होली मिलन समारोहों की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। इन आयोजनों में पारंपरिक रंगों के साथ-साथ फूलों की होली का चलन तेजी से बढ़ा है। फूलों की वर्षा कर अतिथियों का स्वागत करने की परंपरा के कारण बाजार में फूलों की मांग अचानक बढ़ गई है। शहर के सेक्टरों, मंदिरों और सामुदायिक केंद्रों में आयोजित होली मिलन कार्यक्रमों में इस बार फूलों से होली खेलने की विशेष तैयारी की जा रही है। आयोजकों के अनुसार एक-एक कार्यक्रम के लिए डेढ़ से दो कुंतल तक फूलों की अग्रिम बुकिंग कराई जा रही है। फूलों की सजावट के साथ-साथ मंच और प्रवेश द्वार को भी फूलों से सजाया जा रहा है, जिससे खपत और बढ़ गई है। प...