शाहजहांपुर, मार्च 12 -- मोहल्ला बिजलीपुरा में गुरुकुल सेवा ट्रस्ट की ओर से सर्व समाज होली मिलन और रोजेदार छात्र-छात्राओं के लिए इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, शिक्षक और बच्चों ने भाग लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष कुमार सागर ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...