हापुड़, मार्च 2 -- मेरठ रोड स्थित लवकुश ज्वेलर्स पर होली मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष उत्तरी प्रशांत त्यागी, दक्षिणी सुनील वर्मा का स्वागत किया गया। विजय कुमार सर्राफ ने कहा कि हम सभी अपनी पार्टी भाजपा में अपने पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से कंधे से कंधा मिलाकर हर परिस्थिति में साथ खड़े हैं। आज भाजपा की सरकार में सभी क्षेत्रों में विकास तेज गति से हुआ है। अंत में सभी ने आपस में चंदन का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...