आरा, मार्च 2 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के बबुरा गांव में रविवार को क्षत्रिय करणी सेना एवं अखंड करणी पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में होली मिलन समारोह सह प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करणी सैनिकों के साथ स्थानीय सनातनी समाज के लोगों ने भाग लिया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शक्तिपुत्र डॉ. अनिल कुमार सिंह 'अनल' ने वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। डॉ. सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन वर्गों को संवैधानिक अधिकार प्राप्त है, उनसे कोई अधिकार नहीं छीना जाएगा, बल्कि जो अब तक वंचित हैं, उन्हें समान अवसर दिलाने का प्रयास किया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी हर स्तर का चुनाव ल...