अलीगढ़, मार्च 3 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मडराक थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गांव शाहपुर के पास सोमवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों बाइक से सासनी में दोस्त की बहन के घर होली मिलने जा रहे थे। सासनीगेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला पला होली चौक निवासी छोटे (22) पुत्र हरि सिंह मजदूरी करता था। वह अपने दोस्त भूपेंद्र (23) पुत्र कालीचरन और नरेश (25) पुत्र महेंद्र सिंह के साथ बाइक से बहन लक्ष्मी की ससुराल कस्बा सासनी होली मिलने जा रहा था। रास्ते में आगरा रोड स्थित गांव शाहपुर के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। खून से लथपथ सड़क किनारे गिर गए। देर रात गश्त कर रहे पीआरवी कर्मियों को तीनों सड़क किनारे पडे़ दि...