लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव गोपालापुर कुश्मौरी निवासी अपनी ननद के यहां होली का पर्व मनाने आई पीलीभीत जिले के थाना माधव टांडा क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी महिला की बुधवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर महिला को डाक्टरों ने लखनऊ रेफर दिया। लखनऊ ले जाते समय महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीलीभीत जिले के थाना माधव टांडा क्षेत्र के गांव महाराजपुर निवासी गोलू की 24 वर्षीय पत्नी रीता खीरी जिले के थाना फूलबेहड़ क्षेत्र स्थित गोपालापुर कुश्मौरी अपनी ननद के यहां के होली को त्योहार मनाने सोमवार को आई। बताते हैं रंग वाले दिन शाम को रीता की अचानक हालत खराब हुई। इस पर परि...