गोरखपुर, मार्च 6 -- खोराबार, हिंदुस्तान संवाद। होली मनाने घर गए सहायक बीएसए के सहारा इस्टेट स्थित मकान से चोरों ने जेवर समेत करीब 30 लाख की चोरी कर लिया। होली के दिन घर में काम करने वाली नौकरानी और पड़ोसी के जरिए चोरी की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि चोरी करने वाले सहायक बीएसए के करीबी हैं उन्हें यह पता था कि घर में कहां कैश और गहने रखे थे। खोराबार पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर चौकी स्थित सहारा इस्टेट 5/54 बहार कॉलोनी निवासी अजय कुमार तिवारी आजमगढ़ में सहायक बीएसए हैं। उनकी पत्नी शशिप्रभा कुशीनगर में शिक्षिका हैं। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे होली मनाने के लिए दोनों अपने गांव लार टाऊन गए थे। पड़ोसी व काम करने वाली नौकरानी ने बुधवार को शशिप्रभा के पास फोन कर घर में चोरी की जानकारी दी। दोनों लोग तत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.