मुरादाबाद, मार्च 1 -- इस बार होली का सामान खरीदने में लोगों का बजट गड़बड़ा गया है। पिछले वर्ष की तुलना में समान तीन गुणा महंगा हो चुका है। होली के पर्व के नजदीक आने पर बाजारों में रौनक बढ़ गई। नगर में जगह-जगह रंग बिरंगी पिचकारियों और रंग गुलाल व अबीर से दुकानें सज गई हैं। साथ ही हलवाइयों की दुकानों पर भी मावा और गुजिया व नमकीन सेम , मटरी खरीदने वालों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। रविवार को नगर के बाजार गंज, बुध बाजार और कोतवाली के पास होली के पर्व को लेकर रंग गुलाल और वीर और तरह-तरह की पिचकारियों की दुकानें सज गईं।युवाओं और बच्चों ने रंग ,गुलाल , अबीर व मोटू, पतलू और छोटा भीम आदि मुखौटा व कार्टून आधारित नई डिजाइन की पिचकारियों की जमकर खरीदारी की। दुकानदारों ने बताया कि तरह-तरह की पिचकारियां बच्चों को खूब लुभा रही है। साथ ही रंग-बिरंगे चश्मे...