लातेहार, मार्च 7 -- लातेहार, प्रतिनिधि। होली पर्व मनाने के बाद अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटने वालों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सीट नहीं मिलने के कारण कई यात्री बसों की छत पर बैठकर या ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हैं। कई यात्रियों ने बताया कि टिकट नहीं मिलने के कारण बसों की छत पर बैठकर सफर करना पड़ा, वहीं कुछ लोगों ने दुगना भाड़ा देकर यात्रा की। बताया गया कि पलामू एक्सप्रेस, शक्तिपुंज एक्सप्रेस, रांची-चोपन एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में होली के बाद लौटने वाले यात्रियों की अत्यधिक भीड़ रही। वहीं लोकल पैसेंजर ट्रेनों में भी यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कई यात्रियों ने बताया कि उन्होंने स्लीपर और एसी दोनों बोगियों के लिए टिकट बुक कराया था, लेकिन स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.