बदायूं, मार्च 7 -- बदायूं संवाददाता। रंगों का खुमार उतरते ही अब महानगरों की ओर प्रस्थान शुरू हो गया है। शहर से लेकर गांव की गलियों में गूंजती फाग की टोली अब शांत है और उसकी जगह बस स्टैंडों व रेलवे स्टेशनों पर सूटकेस लिए यात्रियों के शोर ने ले ली है। अपनों को पीछे छोड़ रोजी-रोटी की खातिर दिल्ली, नोएडा और बरेली जैसे शहरों की ओर वापसी का यह सफर भावुकता और भारी भीड़ से भरा नजर आ रहा है। होली के अवकाश के बाद शुक्रवार को शहर में यात्रियों का सैलाब एक बार फिर उमड़ पड़ा। घर आने वाली भीड़ अब वापस काम पर लौटने की जल्दी में है, जिसके कारण परिवहन व्यवस्था पर भारी दबाव देखा जा रहा है। शहर के रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह छह बजे से ही लंबी कतारें लग गईं। विशेषकर दिल्ली और आनंद विहार जाने वाली बसों के लिए मारामारी की स्थिति बनी रही। अतिरिक्त बसें चलाए जाने क...