अल्मोड़ा, मार्च 6 -- पारंपरिक होली का त्योहार मनाने मूल गांव पहुंचे प्रवासी अब गंतव्य को रवाना होने लगे हैं। इस कारण बस स्टेशन गुलजार दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि तीज त्योहार मनाने के लिए लोग खासी संख्या में पहाड़ आते हैं। रानीखेत के केमू स्टेशन सहित टैक्सी स्टेंडों पर शुक्रवार को प्रवासियों की भीड़ भाड़ देखी गई, कई लोग वाहनों का इंतजार करते दिखे। होली के बाद से ही हल्द्वानी, काठगोदाम और रामनगर जैसे स्थानों पर निजी वाहनों और बसों में भारी भीड़ देखी जा रही है। बता दें कि होली का त्योहार मनाने के लिए काफी संख्या में प्रवासी पहाड़ पहुंचे थे। केमू स्टेशन पर वाहनों और यात्रियों की भीड़ भाड़ देखी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...