बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- होली मनाएं शांति से, हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर फोटो: सरमेरा शांति: सरमेरा थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक में शामिल व अन्य। सरमेरा, निज संवाददाता। रंगों व उल्लासों का पर्व होली लोग शांति से मनाएं। रसायनिक रंगों का प्रयोग न करें। किसी को जबरन रंग न लगाएं। अगर किसी ने बदमाशी या हुड़दंग किया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक में बीडीओ रौशन भूषण ने कहा कि हुड़दंगियों पर पैनी नजर रहेगी। अगर कोई ऐसा काम कर रहा हो, तुरंत उसकी सूचना दें। उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीओ समीना खातून, थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार व अन्य शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.