शामली, अप्रैल 22 -- थानाभवन। नगर की शिक्षण संस्थान होली मदर एकेडमी विद्यालय में अर्थ डे मनाया गया। जिसमें अनेक बच्चों ने हिस्सेदारी लेकर पृथ्वी की सुरक्षा के लिए अपनी प्रस्तुति के माध्यम से अनेक संदेश दिए. हमें अपनी पृथ्वी को कैसे सुरक्षित रखना है इसके अंतर्गत बच्चों ने सुंदर-सुंदर प्रोग्राम में अपनी सहभागिता निभाई। होली मदर अकैडमी के प्रबंधक संगीत गोयल ने बच्चों को अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हरियाली को बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की सुरक्षा मानव के हाथ में है इसलिए हम सभी को जागरूक होना पड़ेगा, पृथ्वी को सुरक्षित रखना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा होली मदर अकैडमी में हम अपने बच्चों को सभी प्रकार की शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि पढ़ लिख कर हमारे बच्चे समाज को सामाजिक आर्थिक पारिवारिक धार्मिक सभी कर्तव्यों को निभ...