शामली, दिसम्बर 13 -- होली मदर एकेडमी में निशुल्क कैंप लगाकर बच्चों की आंखों की जांच की गई। प्रबंधक संगीत गोयल ने बताया कि नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अंकित कुमार के माध्यम से शिविर लगाया। आगामी समय में बच्चों को अध्ययन करने में परेशानी न हो इसलिए यह निर्णय लिया गया। डॉक्टर अंकित कुमार ने सभी बच्चों का अच्छे से चेकअप कर सराहनीय कार्य किया। होली मदर एकेडमी के प्रबंधक संगीत गोयल, प्रधानाचार्य सुभाष आर्य, शिखा राणा, पूजा तायल अंजू, मंजू मंजू, ललिता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...