शामली, मार्च 25 -- थानाभवन। होली मदर अकैडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 2 में अर्श (99.71%), कक्षा 3-बी में विवान (98.85%), कक्षा 4-ए में वेदांश (100%) और कक्षा 5-बी में अनुष्का (99.14%) सहित विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक संगीत गोयल ने मेडल, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर छात्रों को सम्मानित किया और प्रोत्साहन के महत्व पर जोर दिया। प्रधानाचार्य सुभाष आर्य ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...