भागलपुर, मार्च 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। महात्मा गांधी पथ स्थित सीएस कंपाउंड के सामने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अब तक सड़क को मोटरेबल नहीं किया जा सका है। होली की वजह से मजदूर नहीं मिल पा रहे थे। इससे वहां पर जाम लगने से परेशानी हो रही है।उल्लेखनीय है कि 25 फरवरी की रात टेलीकॉम कंपनी के लिए अंडरग्राउंड केबलिंग का कार्य कर रहे संवेदक की लापरवाही से शहर की मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। चार दिन पूर्व क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को बदलने के लिए महात्मा गांधी पथ स्थित सीएस कंपाउंड के सामने सड़क की खुदाई की गई थी। नगर निगम के जलकल शाखा की ओर से जानकारी दी गई थी कि 3 मार्च से पूर्व ही खुदाई स्थल को भरने के बाद उसके सड़क को फिर से बना पूरी तरह से मोटरेबल कर दिया जाएगा। लेकिन संवेदक की ओर से की गई खुदाई मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.