लोहरदगा, मार्च 1 -- लोहरदगा, संवाददाता। रंगों का त्योहार होली शांतिपूर्ण और सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को ले लोहरदगा सदर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर रत्नेश मोहन ठाकुर ने की। बैठक में सदर अंचल अधिकारी राम नारायण खलखो मौजूद थे। थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने कहा कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। इसे शांति और सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, अफवाहों से बचने तथा किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सदर अंचल अधिकारी राम नारायण खलखो ने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और विधि-व्यवस्था बना...