घाटशिला, मार्च 6 -- जादूगोड़ा,संवाददाता। सीआरपीएफ, ग्रुप केंद्र जमशेदपुर में बुधवार को होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पूरा प्रांगण जीवंत हो उठा, अधिकारियों, जवानों व उनके परिवार की महिलाओं, बच्चों ने परंपरागत व हिंदी फिल्मों के गानों पर नृत्य किया। इसके साथ एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे का पैगाम दिया। इस मौके पर ग्रुप केंद्र डीआईजी, रमेश कुमार तथा क्षेत्रीय का प्रमुख रेनू सिंह ने बधाइयां प्रेषित की। डीआईजी ने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो हमें हमेशा अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। कार्यक्रम के दौरान पंकज सिंह, डॉ मीना नवीन, नवीन कुमार, पवन कुमार, मोहम्मद हनीफ, जफर आलम, तरुण बेहरा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...