सीवान, मार्च 7 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। होली पर्व की समाप्ति के बाद अब कामगार अपने काम पर वापस लौटना शुरू कर दिए हैं। इसको लेकर ट्रेनों व स्टेशनों पर भीड़ में बढ़ोत्तरी हो गयी है। स्थानीय जंक्शन पर भी शुक्रवार को कुछ ऐसा ही नजारा रहा। विभिन्न प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म व टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ लगनी शुरु हो गयी थी। बताया गया कि खासकर दिल्ली, पंजाब, मुंबई, सूरत व गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ देखने को मिली रही है साथ ही इन रूटों की ट्रेनों में भी यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ है। एसी, स्लीपर की तुलना में सामान्य श्रेणी की बोगियों में यात्रियों की सबसे अधिक यात्रियों की भीड़ सवार हो रही है। हालांकि, भीड़ नियंत्रण को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त ...