लखनऊ, मार्च 2 -- होली बाद यात्रियों की भीड़ से निपटने की तैयारी कर ली गई हैं। आलमबाग और कैसरबाग बस अड्डों से करीब 350 अतिरिक्त बसों को चलाने का खाका तैयार किया गया है। 50 से ज्यादा बसें सिर्फ आलमबाग से आगरा एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली रूट पर चलाई जाएगी। इसके अलावा आगरा, मथुरा, अलीगढ़ के लिए भी बसें उपलब्ध होंगी। जबकि राजस्थान के जयपुर और कोटा के लिए आलमबाग से बसें मिलेंगी। वहीं, देहरादून, बरेली, झांसी, शाहजहांपुर के लिए कैसरबाग से चलाई जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट फुल होने पर दिल्ली, देहरादून, हरियाणा, हरिद्वार, कोटा, जयपुर के लिए हर आधे घंटे पर बसें उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रियों को बसों की जानकारी देने के लिए स्टेशन के बाहर कर्मचारी तैनात किए गए हैं। लखनऊ क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा के लिए...