आगरा, मार्च 5 -- होली पर पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। होली के बाद भी सुरक्षा कड़ी रखी जा रही है। जिले के संवेदनशील होलिका दहन स्थलों पर पुलिस निगरानी करती रही। पुलिस अधिकारी व सभी कोतवालियों के प्रभारी लगातार होली दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भ्रमण करते रहे। एएसपी सुशील कुमार बुधवार को शांति व्यवस्था कायम करने के लिए गंजडुंडवारा में डेरा डाले रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...