शामली, मार्च 1 -- होली का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजार पूरी तरह रंगों की खुमारी में डूब गए हैं। बाजारों में खरीदारों की बढ़ती भीड़ से रौनक लौट आई है और दुकानों पर दिनभर चहल-पहल बनी हुई है।आगामी 4 मार्च को दुल्हैंडी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के बड़ा बाजार, गांधी चौक, नेहरू मार्केट और शिव चौक सहित प्रमुख बाजारों में होली से संबंधित सामान आकर्षक ढंग से सजाया गया है। दुकानों पर रंग-बिरंगी पिचकारियां, हर्बल गुलाल, बच्चों के लिए आकर्षक स्प्रे गन, रंगीन गुब्बारे और विभिन्न प्रकार के सूखे व गीले रंग उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे पर्व नजदीक आ रहा है, ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। खासकर बच्चे और युवा नई डिज़ाइन की पिचकारियां और रंग खरीदने में विशेष रुचि दिखा रहे हैं। महिलाओं द्वारा हर्बल गुलाल और प्राकृतिक रंगों की...