बदायूं, मार्च 6 -- बिनावर, संवाददाता। क्षेत्र के गांव चंदौरा में होली बढ़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। धुलेंडी के दिन दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर चलने से पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव चंदौरा में होली बढ़ाने को लेकर दो दिन पहले कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई थी। उस समय ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। बताया जाता है कि धुलेंडी के दिन बुधवार की शाम को दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में एक पक्ष के हरिओम पुत्र सुखपाल और रंजीत पुत्र कृपाल घायल हो गए।दूसरे पक्ष के शिवम पुत्र धर्मपाल, जसवीर पुत्र बृजपाल और ...