कोडरमा, मार्च 10 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के जेजे कॉलेज के समीप सोमवार को मिले एक अधेड़ महिला के शव की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो सकी है। इस मामले में कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को सुरक्षित रखा गया है, जिसे 72 घंटे तक रखा जाएगा ताकि उसकी पहचान हो सके। थाना प्रभारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला के शव को किसी अन्य स्थान से लाकर यहां फेंका गया है। पुलिस के अनुसार महिला शादीशुदा प्रतीत हो रही है। उसके गले में मंगलसूत्र और हाथ में शंखा मिला है।गौरतलब है कि सोमवार को स्थानीय लोगों को होली फैमिली स्कूल की बाउंड्री के पास से दुर्गंध आने पर संदेह हुआ। जब लोगों न...