सिद्धार्थ, फरवरी 28 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में मिलावटी दूध की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। दूध में आमतौर पर पानी के आलावा स्टार्च, मिल्क पाउडर, आरारोट, साबुन की मिलावट की जाती है। अगर खरीदारी करते समय चूके तो ये मिलावटी दूध आपकी होली फीकी कर सकती है। जिले में नौगढ़, डुमरियागंज, बांसी, इटवा, शोहरतगढ़, बढ़नी, लोटन आदि क्षेत्रों में वैसे तो सामान्य दिनों में भी मिलावटी दूध की बिक्री होती है। इस समय होली में दूध की बढ़ी मांग को देखते हुए मिलावट का धंधा तेज हो गया है। मिलावटखोरों के मंसूबों को नियंत्रित करने वाला विभाग अब तक जिले में कहीं भी कार्रवाई शुरू नहीं की। इससे उनके हौसले बढ़े हुए हैं और वे बेरोकटोक मिलावटी दूध, मसाला व अन्य जरूरी सामनों की बिक्री कर रहे हैं। खरीदारी में सावधानी बरतें, बेफिक्र होकर मनाएं होली त्योहार पर ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.