वाराणसी, मार्च 8 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। मोहनसराय कनेरी स्थित अपना दल (एस) के जिला कार्यालय पर शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ जमकर होली खेली। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व ही नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह समाज में भाईचारे को मजबूत करता है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल और संचालन जेपी पटेल ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र पटेल, राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष युवामंच मानस सिंह, बसंत लाल पटेल, राकेश यादव, श्यामबली पटेल, जेपी पटेल,अनीता पटेल, महेंद्र शर्मा, दिग्विजय यादव की खास मौजूदगी रही। कार्यक्रम में सभी ने गु...