रुडकी, मार्च 3 -- कलियर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश भाजपा के सह-प्रभारी मुनीश सैनी की ओर से श्री ओम यूनिवर्सिटी में होली मिलन समारोह का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार और स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने किया। इसके बाद होली पर सुंदर गीतों की प्रस्तुति के बीच सभी ने फूलों से होली खेली। मुख्य अतिथि अजय कुमार ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का पर्व है। उन्होंने आयोजक मुनीश सैनी और उनकी पूरी टीम को बधाई दीं। स्वामी यतींद्रानंद गिरी महाराज ने कहा कि जब भी वे माताओं-बहनों और युवा साथियों को अपनी लोक-संस्कृति का गौरव बढ़ाते हुए देखते हैं, तो उनका विश्वास और दृढ़ हो जाता है कि हमारी सांस्कृतिक जड़ें आज भी बहुत गहरी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...