लातेहार, फरवरी 28 -- बेतला, प्रतिनिधि। बरवाडीह के प्रभारी एमओ राजेश राम ने मार्च माह का खाद्यान्न ससमय उठाव कर होली - पूर्व हरहाल में वितरण करने का सभी डीलरों को सख्त निर्देश दिया है। वहीं इसमें किसी भी तरह की कोताही या लापरवाही बरतने जाने की दशा में जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। एक जवाब में उन्होंने कहा कि लाभुकों को ससमय खाद्यान्न मुहैया कराना विभाग की पहली प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं एमओ के कड़े रुख ने डीलरों की बेचैनी बढ़ा दी है और वे प्रखंड गोदाम से मार्च माह का खाद्यान्न का उठाव व वितरण शनिवार से युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.