रुडकी, मार्च 3 -- लक्सर, संवाददाता। पत्नी के साथ गांव में होली पूजन के लिए जा रहे दंपति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें हरिद्वार के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। रायसी रोड मोहल्ला निवासी सतबीर सिंह, जनपद शामली के गांव भूरा के मूल निवासी हैं। वह पत्नी रीना के साथ बाइक से गांव में होली पूजन के लिए निकले थे। रास्ते में किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली के एसएसआई नवनीत चौहान ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...