चम्पावत, जून 23 -- योगेश जोशी, चम्पावत। पाटी के होली पिपलाटी ग्राम पंचायत से प्राथमिक विद्यालय ज्योस्यूड़ा तक सीसी मार्ग बनेगा। जिला पंचायत 51.02 लाख रुपये से मार्ग का निर्माण करेगी। प्राथमिक विद्यालय होली पिपलाटी तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्ग की कमी से विद्यार्थियों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने विद्यालय तक पक्के संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग की। क्षेत्र के भ्रमण पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्राथमिक विद्यालय होली पिपलाटी से ज्योस्यूड़ा तोक तक सीसी मार्ग बनाए जाने की घोषणा की थी। अब शासन ने सीसी मार्ग निर्माण की वित्तीय स्वीकृति दी है। जिला पंचायत के एएमए अनिल जोशी ने बताया कि सीसी मार्ग निर्माण के लिए 51.02 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। जिसके बाद विभाग ने निर्माण कार्य के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया ...