भदोही, मार्च 6 -- भदोही, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के भदोही-दुर्गागंज मार्ग स्थित सियरहां गांव में गुरुवार की सुबह 28 वर्षीय विशाल सरोज नामक युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। होली पार्टी में विवाद के बाद युवक को मौत के घाट उतारा गया। भदोही कोतवाली क्षेत्र के बरमोहनी गांव निवासी सुरेन्द्र के बेटे विशाल मुम्बई में रखकर नौकरी करते थे। होली पर्व पर एक सप्ताह पहले वह घर आए थे। बुधवार की शाम करीब पांच बजे घर से होली खेलने के लिए निकले। इस बीच देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोग उनकी तलाश कर ही रहे थे। उधर, गुरुवार की सुबह मोढ़ पुलिस चौकी से कुछ दूर स्थित सियरहां गांव में हर घर नल पानी टंकी के पास स्थित खेत में युवक का शव मिला। सूचना पर क्षेत्र मे...