विकासनगर, मार्च 5 -- होली के त्योहार पर बुधवार को हादसों के कारण रंग में भंग पड़ता रहा। इस दौरान कुल 71 लोग उपचार के लिए उप जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें 35 लोग शराब के नशे में गिरकर चोटिल थे। इसके अलावा 15 लोगों को शराब पीने से अधिक नशा होने पर अस्पताल लाया गया। उनका प्राथमिक उपचार कर उन्हें निगरानी में रखा गया। वहीं, होली के दौरान विवाद और मारपीट की घटनाओं में घायल हुए आठ लोगों को अस्पताल लाया गया। इसके अलावा तीन लोग रंग से स्किन एलर्जी की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा कुछ लोग खांसी, दमा और आंखों में जलन की समस्या लेकर भी अआए। सीएमएस प्रदीप चौहान ने बताया कि होली के मद्देनजर अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं सक्रिय रहीं। तीन शिफ्टों में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी डॉक्टरों को ऑनकॉल पर रखा गया था ताकि मरीजों को तुरंत उपचार मिल सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.