बदायूं, फरवरी 26 -- बिल्सी। क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी निवासी आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में आर्य समाज होली के अवसर पर इस वर्ष 5000 घरों में निशुल्क हवन सामग्री वितरण करेगा। बिल्सी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा को आचार्य संजीव रूप ने सामग्री का पैकेट भेंट किया। विधायक हरीश शाक्य सहित विभिन्न ग्रामों से आए स्त्री-पुरुषों को भी सामग्री वितरित की गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आचार्य संजीव रूप वर्षों से 42 प्रकार की जड़ी-बूटियों, शुद्ध देसी घी व मिष्ठान युक्त सामग्री तैयार कर पर्यावरण शुद्धि का संदेश दे रहे हैं। विधायक ने कहा कि वे वैज्ञानिक पद्धति से यज्ञ व वृक्षारोपण कर समाज को जागरूक कर रहे हैं तथा होली में लकड़ी के स्थान पर कंडों के उपयोग की प्रेरणा देते हैं। आचार्य संजीव रूप ने बताया कि इस बार औषधीय, मिष्ट,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.