नोएडा, मार्च 5 -- नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों ने होली के त्योहार पर रंगों के साथ-साथ 45 करोड़ रुपये से अधिक की शराब की खरीददारी की। आबकारी विभाग के अनुसार सबसे अधिक देशी मदिरा बिकी है। बीयर की भी लोगों ने जमकर खरीदी। होली के अवसर पर तीन दिन में 1.80 लाख लीटर अंग्रेजी शराब की बिक्री हुई। इस बार होली पर शराब की बिक्री से सरकार को 33 करोड़ का राजस्व भी मिला है। होली के त्योहार पर रंगों के साथ शराब की मांग भी अधिक रहती है। इसको लेकर आबकारी विभाग और दुकानदार भी पूरी तैयारी रखते हैं। होली के दिन 4 मार्च को दुकानें बंद रही थीं, लेकिन इस बार एक, दो और तीन मार्च को दुकानों पर काफी भीड़ रही थी। इन तीन दिनों में जिले के लोगों ने 45 करोड़ की शराब खरीदी। इससे सरकार को 33 करोड़ का राजस्व मिला है। तीन दिन में 2.70 लाख लीटर बीयर, 3.12 लाख लीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.