नई दिल्ली, फरवरी 26 -- उत्तर प्रदेश में होली पर अपने घर आने-जाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। भीड़ के दबाव को कम करने यूपी रोडवेज होली स्पेशल बसें चलाने जा रही है। जिससे यात्रियों को दिक्कत न हो और उनका सफर आसान हो सके। इसी क्रम होली पर लखनऊ से यात्रियों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए 350 बसों का अतिरिक्त बेड़ा तैयार हो रहा हैं। यह बसें डिपो से बस निकलने के पहले 11 बिंदुओं की बसों की जांच होने के बाद ही बस अड्डे पहुंचेंगी। यात्रियों को होली के दौरान स्पेशल बसों के रूप में साधारण और एसी जनरथ बसें 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलाई जाएंगी। यात्रियों को अलग-अलग शहर में जाने के लिए लखनऊ के आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन पर बस पकड़ना होगा। इस बार होली का पर्व दो व चार मार्च को मनाया जाएगा। इसी के मद्देनजर बसों का संचालन किया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.