पीलीभीत, मार्च 3 -- पीलीभीत,संवाददाता। होली पर्व को लेकर जिले में 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं को 24 घंटे हाई अलर्ट पर रखा गया है। शासन के निर्देश के बाद सभी एंबुलेंस कर्मियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के प्रोग्राम मैनेजर राजेश कुमार रोशन ने बताया कि होली के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे निर्बाध एंबुलेंस सेवा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है, ताकि किसी भी मरीज को समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने बताया कि सभी एंबुलेंस में ऑक्सीजन, जीवन रक्षक दवाएं और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। प्रशिक्षित स्टाफ को भी ड्यूटी पर तैनात किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.