वार्ता, फरवरी 26 -- झारखंड में होली पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल ने 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इससे झारखंड सहित बिहार के यात्रियों को भी काफी सुविधा होगी। मंडल की सीनियर डीसीएम शुचि सिंह ने बताया कि हर वर्ष त्योहारों के समय यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि होती है, जिससे नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त ट्रेनों और कोच की व्यवस्था की गई है। रेल मंडल द्वारा हटिया-दुर्ग, सांतरागाछी-अजमेर, रांची-झंझारपुर, रांची-गोरखपुर, टाटानगर-कटिहार, गोंदिया-पटना, तिरुपति-रक्सौल, चर्लपल्ली-पटना, चर्लपल्ली-रक्सौल तथा भुवनेश्वर-धनबाद जैसे प्रमुख रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें फरवरी के अंतिम सप...