बिजनौर, फरवरी 26 -- होली के पर्व पर सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के लिए बिजनौर का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह 'अलर्ट मोड' पर आ गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शासन के निर्देशों का अनुपालन करते हुए जिले की सभी स्वास्थ्य इकाइयों के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की है। सीएमओ ने जिले के सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों और चिकित्सा अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होली के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में जरूरी दवाएं, एंटी-वेनम और इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर रोस्टर के अनुसार डॉक्टरों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है, ताकि मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके। होली के दौरान चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ का अवकाश केवल अपरिहार्य या विशेष परिस्थितियों में ही स्व...