अयोध्या, मार्च 7 -- अयोध्या संवाददाता। होली पर्व पर अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में हुड़दंग से मना करने पर मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कराई है। शिकायत में पीड़ित नयाघाट के तुलसीदास की छावनी मीरापुर निवासी सीता पत्नी शंबु झा,सूरज शर्मा,कहरिया,शौर्य शुक्ला व करन मांझी का कहना है कि दोपहर वह लोग नयाघाट स्थित होलिका दहन स्थल के समीप रंग खेलते हुए डांस कर रहे थे। इसी दौरान छोटू यादव,बिंदू यादव,भोला यादव,सुमित यादव आए और हुरदंग करने लगे। विरोध करने पर गाली-गलौच शुरू कर दी और हाथ में पहने हुए चुल्ले एवं डंडा से हमला बोल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। शिकायत लेकर कोतवाली जा रहे थे तो तुलसी उद्यान के सामने अपने अहाते में खींच फावडा,गैती,वेलचा,राड आदि से हमला...