औरंगाबाद, फरवरी 26 -- होली का त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर देव थाना परिसर में थानाध्यक्ष कुमार सौरभ की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में देव प्रखंड के बीडीओ दीपक कुमार भी मौजूद रहे। थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने कहा कि बेवजह भीड़ लगाने पर रोक रहेगी। होली के बहाने हुड़दंग करने वाले और अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। डीजे बजाते पकड़े जाने पर साउंड बॉक्स और मशीन जब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी वाहन पर फूहड़ होली गीत बजाने की अनुमति नहीं होगी। बजाते पकड़े जाने पर संबंधित वाहन जब्त कर कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी। हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बीडीओ दीपक कुमार ने कहा क...