बेगुसराय, फरवरी 27 -- बलिया, एक संवाददाता। होली पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रखंड स्थित सभागार में शुक्रवार को एसडीओ सुश्री तरणिजा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में एसडीपीओ सुबोध कुमार के अलावा सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष, अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व शांति समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीपीओ सुबोध कुमार ने कहा कि होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। सभी संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, सूचना तंत्र को सक्रिय करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं। माहौल को बिगाड़ने वाले अश्लील गानों व डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। प्रतिबंध का उल्लंघन ...