बुलंदशहर, मार्च 10 -- नगर के देवीपुरा क्षेत्र में होली के दिन विवाद के बाद दो सगे भाईयों पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और हत्या की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला देवीपुरा प्रथम निवासी पप्पू ने तहरीर देकर बताया कि 4 मार्च की दोपहर उनके मोहल्ले के ही दो युवक आशू और नितिन पुत्र चमन गौसाई होली खेलने के बहाने उनके घर आए थे। जब पीड़ित ने होली खेलने से मना किया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद जब पीड़ित अपने भाई सुरेंद्र के साथ मोहल्ले में किसी से मिलने जा रहे थे, तभी शनिदेव मंदिर के पास दोनों आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.