रुद्रपुर, मार्च 3 -- रुद्रपुर, संवाददाता। होली के मद्देनज़र एसएसपी अजय गणपति ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और 'जीरो रिस्पॉन्स टाइम' के साथ पुलिस अलर्ट मोड में रहेगी। होली पर हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड जांची और ड्यूटी पर तैनात कर्मियों को निर्देश दिए कि शहर के प्रमुख चौराहों, संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले बाजारों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.