हरिद्वार, फरवरी 26 -- राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर को गुरुनानक का चित्र भेंट कर नए कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान होली के त्योहार पर तेज रफ्तार व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने वरिष्ट पुलिस अधीक्षक से मांग की कि होली के त्योहारों के समय कुछ हुड़दंगी लोग गाड़िया बाइक बहुत तेज रफ्तार के साथ चलाते हैं। जिससे बड़ी दुर्घटनाएं होती है और सड़क पर आम राहगीर को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे लोगों पर त्योहारों के समय सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मुख्य बाजारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाना चाहिए। ज्वालापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरमिंद सिंह न...